- फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में युवकों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि सैनी और उसके परिवार पर हमला किया। रास्ते में मारपीट और पथराव के बाद पुलिस की मौजूदगी में चाकू से हमला किया गया। घटना में तीन लोग घायल हुए और चार आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।
- फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में 8 से 10 युवकों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके परिवार को पहले रास्ते में घेरा, मारपीट और पथराव किया और बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने इंजीनियर रवि सैनी की पीठ, कमर, जांघ और पैर पर चाकू से कई वार किए।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। हमलावर मौके पर चाकू छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। हमले में रवि समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिसकर्मी जब तक बीच बचाव करते तब तक हमलावर चाकू से वार करके घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर रवि को बचाया
Post Views: 54
