दिल्ली में पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या: प्लॉट में मिली लाश, मर्डर से पहले हुआ दुष्कर्म? जांच में पुलिस

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव वेस्ट कमल विहार में पंप हाउस के पास एक खाली प्लॉट में मिला है। महिला की उम्र करीब 37 साल है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

burari delhi woman murder body found empty plot kamal viharजांच करती पुलिस टीम – फोटो :

महिला के शरीर पर पत्थरों से कुचलने के निशान मिले
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कमल विहार इलाके में रहने वाले लोगों टहलने के दौरान खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा। महिला के शरीर और आसपास खून फैला हुआ था। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। महिला के शरीर पर पत्थरों से कुचलने के निशान मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों ने पूछताछ की। महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

burari delhi woman murder body found empty plot kamal vihar
जांच करती पुलिस टीम – फोटो :

नशे में धुत टहल रही थी
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि महिला को सोमवार शाम तक इसी इलाके में नशे में धुत होकर टहलते हुए देखा गया था। उन लोगों ने बताया कि महिला इस इलाके की रहने वाली नहीं है। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोमवार शाम से मंगलवार सुबह के बीच महिला के साथ क्या हुआ और वह आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी।

burari delhi woman murder body found empty plot kamal vihar
खाली प्लॉट में मिला महिला का शव – फोटो :

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका से पुलिस ने नहीं किया इनकार
पुलिस महिला के साथ दुष्कर्म की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही पुलिस सारी कड़ी को जोड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि महिला की आखिरी गतिविधियों और घटनास्थल के आसपास संदिग्ध लोगों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?