टाइगर श्रॉफ के हमलावरों की गिरफ्तारी का पहला वीडियो सामने आया, रेलवे स्टेशन से धरे गए

मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के तीनों आरोपी शूटरों को राजस्थान पुलिस और एजीटीएफ ने कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से सफर कर रहे इन आरोपियों को पकड़ने के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को कोटा रेलवे स्टेशन से अऱेस्ट किया गया. (Photo-Screengrab)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार तीन आरोपियों का वीडियो सामने आया है. राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन से पकड़ा था. तीनों पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद महज 15 से 20 मिनट में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन से तीनों संदिग्धों को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं. उनके चेहरे ढके हुए हैं

कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सूचना दी थी कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में शामिल दो से तीन मुख्य  संदिग्ध एक ट्रेन में सवार हो सकते हैं. ट्रेन का अगला प्रमुख पड़ाव कोटा जंक्शन था. सूचना मिलते ही कोटा पुलिस की अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया गया औरऔर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की गई.

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?