नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में एक लड़की पर उसके घर के अंदर घुसकर चाकू से बुरी तरह हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल अमर लीला में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

- जिम ट्रेनर बताया जा रहा है आरोपी, हो रही तलाश
- मौके पर जमा इलाके के लोग, पुलिस कर रही जांच
ये है पूरा मामला
- मौके से मिली जानकारी के अनुसार, जिस लड़की पर चाकू से हमला किया गया, उसकी पहचान मुस्कान (21) के रूप में की गई है।
- वह स्टूडेंट थी और मॉडलिंग भी करती थी। बताया गया कि हत्या का आरोपी युवक काफी समय से उनका पीछा करता था और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था।
- आरोपी युवक वेस्ट दिल्ली के ही एक जिम में ट्रेनर बताया जा रहा है।
- मुस्कान के जानकारों ने बताया कि वह चाकू लेकर लड़की के घर पर सेकंड फ्लोर पर पहुंचा और हमला किया है।
- मुस्कान तिलक नगर थाना के महावीर नगर इलाके में रहती थीं। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग वहां पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
- वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम पहुंची।
- उसके बाद तिलक नगर थाना जिला की ऑपरेशन सेल की टीम भी जांच के लिए पहुंची।
- हालांकि इस मामले में वेस्ट जिला पुलिस के डीसीपी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।
- लड़की के परिवार वाले भी इस मामले को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं
Post Views: 18
