हथियार तस्कर गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वसीम और माजिद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान शाहरुख पठान ने जिस पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानी थी, वह कथित तौर पर वसीम ने ही मुहैया कराई थी। पुलिस इनके कनाडा स्थित गैंगस्टर सिंडिकेट (बंबीहा-कपिल सांगवान उर्फ नंदू) से कनेक्शन की जांच कर रही है
IIT दिल्ली छात्र की मौत
IIT दिल्ली के एमएससी फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र की 22 अगस्त को इमारत से कूदकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
रोहित गोदारा गिरोह का शूटर दबोचा
क्राइम ब्रांच ने रोहिणी से रोहित गोदारा-नवीन बाक्सर गिरोह के इनामी शूटर प्रदीप उर्फ सिपाही को गिरफ्तार किया है, जो झज्जर में 30 राउंड फायरिंग और हत्या के मामलों में शामिल था।
Post Views: 12

