भरतपुर में शादी के महज 10 महीने बाद एक विवाहिता की मौत हो गई. पिता ने ससुराल वालों पर दहेज में स्कॉर्पियो और पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस को मिले दो पेज के सुसाइड नोट में विवाहिता ने रिश्ते में एक शक को सब कुछ बर्बाद करने की बात लिखी है.
राजस्थान के भरतपुर जिले में शादी के महज 10 महीने बाद एक विवाहिता की मौत हो गई. मथुरा गेट थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में सुकुर्ति यादव ने फांसी. का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति द्वारा चरित्र पर शक किए जाने की बात लिखे जाने की जानकारी है….
मृतका के पिता राकेश कुमार निवासी गोविंद नगर, मडरपुर रोड ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है. उनका आरोप है कि बेटी को. को लगातार परेशान किया जाता था और ससुराल वाले स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे. पैसों की मांग को लेकर भी उसे प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है
घटना के बाद FSL की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया. वहीं, सुसाइड नोट . को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले में सुसाइड नोट, परिजनों की शिकायत और मौके से मिले साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है
आधी रात बहन का आया फोन
मृतका के पिता राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि देर रात करीब 12 बजे उनकी छोटी बेटी अंजली यादव ने फोन किया. अंजली ने कथित तौर पर बताया कि ससुराल वालों ने बड़ी बहन सुकुर्ति यादव को जान से मार दिया है. सूचना मिलते ही राकेश अपनी बेटियों के ससुराल की ओर रवाना हो गए
राकेश के मुताबिक, रास्ते में उन्हें सुकुर्ति की सास श्यामवती और पति प्रशांत यादव उसे अस्पताल ले जाते हुए मिले. इसके बाद सुकुर्ति को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद सुकुर्ति के शव को देर रात ही आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया. पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल में परेशान ससुराल में परेशान किया जा रहा था. उनका दावा है कि सास श्यामवती और पति प्रशांत यादव लगातार दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे




