भदोही जिले में दंगल के दौरान एक पहलवान के खुले चैलेंज को ड्यूटी से लौट रहे यूपी पुलिस के दारोगा प्रमोद यादव ने स्वीकार कर लिया.अखाड़े में उतरकर दारोगा. ने पहलवान को ऐसी पटखनी दी कि वह चित्त हो गया. इस कुश्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Uttar Pradesh News: भदोही जिले के कोइरौना थाने में तैनात दारोगा प्रमोद यादव ने सोनइचा मेले में आयोजित दंगल के दौरान अखाड़े में उतरकर एक पहलवान के ओपन . चैलेंज को एक्सेप्ट किया. रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन की ड्यूटी से लौटते समय उन्होंने अखाड़े में पहलवान को पटखनी देकर कुश्ती जीती. गाजीपुर जिले के बहादुरगंज निवासी दारोगा प्रमोद यादव अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी हैं और खेल कोटे से साढ़े सत्रह वर्ष की उम्र में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे. वायरल वीडियो की पड़ताल में सच साबित हुए इस वाकये में प्रमोद यादव ने अपने कुश्ती कौशल से पहलवान के चारों खाने चित्त कर दिए.
ड्यूटी से लौटते वक्त अखाड़े में उतरे दारोगा
दारोगा प्रमोद यादव के मुताबिक, वे रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे. इसी . इसी दौरान उनके थाना क्षेत्र के सोनइचा में लगे मेले के दंगल में एक पहलवान सभी को लड़ने की चुनौती दे रहा था. पहलवान का यह चैलेंज देखकर दारोगा प्रमोद यादव खुद अखाड़े में उतर गए और उसे हराकर पटखनी दी.




