दिल्ली में 24 घंटे में H1N1 के रिकॉर्ड 258 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संख्या 2308 हो गई। इन्फ्लूएंजा के कुल मामले 3239 पहुंच गए हैं। कई अस्पतालों में टेमीफ्लू की उपलब्धता पर सवाल उठे हैं, जबकि स्कूलों को फ्लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है।
![]()
नई दिल्ली: H1N1 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ इन्फ्लूएंजा के 258 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल दिल्ली में H1N1 के कुल मामले बढ़कर 2308 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 24 अगस्त को H3 के 9 और अन्य इन्फ्लूएंजा के 49 नए मामले भी सामने आए हैं। अब H3 के कुल मामले 154 और अन्य इन्फ्लूएंजा के मामले 517 हो चुके हैं, जबकि H1 के 37 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, अब तक इन्फ्लूएंजा ए और बी के कुल मामलों ने 3000 का आंकड़ा पार कर चुका है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन्फ्लूएंजा-A और B को मिलाकर 24 अगस्त 2026 तक दिल्ली में कुल 3239 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, दिल्ली से बाहर के मामलों को शामिल करने पर यह संख्या 3960 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 3239 मामलों में इन्फ्लूएंजा के H1N1, एन1, एच3 समेत कई स्ट्रेन शामिल किए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और अत्यधिक थकान फ्लू के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।
Editor in Chief: : Pradeep saxena

