INDIA March LIVE: राहुल गांधी को लेकर किंग्सवे कैम्प थाने पहुंची पुलिस, आकाशवाणी भवन खाली
- भारत निर्वाचन आयोग के पास हालात लगातार नाजुक होते नजर आ रहे हैं। रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस और आपदा बल मौके पर मौजूद है। खबरें हैं कि आकाशवाणी भवन में कई NSUI कार्यकर्ता पहुंच गए थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।INDIA Alliance March: नई दिल्ली में आकाशवाणी भवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।
INDIA Alliance March: नई दिल्ली में आकाशवाणी भवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया। इनमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब शामिल हैं। दरअसल, कई विपक्षी दलों के नेताओं को निर्वाचचन सदन की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन में धरना शुरू किया था। यह प्रदर्शन विपक्ष के ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान का हिस्सा है। विपक्षी दल SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
9:15 PM- INDIA Alliance March- राजधानी दिल्ली में कांग्रसे समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर चुनाव आयोग का जवाब आया है। ईसी की ओर से कहा गया, ‘आज पहले मीडिया रिपोर्टों से चुनाव आयोग को पता चला कि कुछ राजनीतिक दल (खासकर, कुछ सांसद और उनके प्रतिनिधिमंडल) आयोग से मिलना चाहते हैं। आयोग यह साफ करना चाहता है कि आज शाम 4:00 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के जरिए चुनाव आयोग से मिलने का औपचारिक अनुरोध नहीं किया था। इसके बाद, शाम करीब 4:00 बजे दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल एक ज्ञापन सौंपने के लिए आयोग से मिलना चाहता है।’
9:00 PM- INDIA Alliance March- पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में लगभग 50 सांसद शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है। जैसे ही प्रदर्शनकारी सांसदों से आकाशवाणी परिसर को खाली कराया गया, पुलिस ने केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, के. सुरेश, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जबरन हटा दिया।
8:40 PM- INDIA Alliance March- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी और कोडिकुन्निल सुरेश समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया। इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन कर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं।
8:25 PM- INDIA Alliance March- दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक बस में बैठे देखा गया। राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया।
8:15 PM- INDIA Alliance March- दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया।



