दिल्ली नाइट सेफ्टी प्लान के मुख्य बिंदु
- सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा: महिलाओं के लिए चलने वाली विशेष बसों में दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल तैनात की जा रही हैं ताकि सफर के दौरान तुरंत सहायता मिल सके

- पिंक बूथ: राजधानी के प्रमुख पिंक बूथों पर महिला सब-इंस्पेक्टरों की तैनाती बढ़ाई गई है, जिससे महिलाएं आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें
- पार्क और सार्वजनिक स्थल: सूर्यास्त के बाद पार्कों में प्रवेश नियंत्रित किया गया है। प्रमुख पार्कों और रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे, बेहतर रोशनी (लाइटिंग) और पुलिस गश्त बढ़ाई गई है
- नाइट शिफ्ट के नियम: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधों के साथ रात्रि शिफ्ट में काम करने के नियम लागू किए गए
- दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सुरक्षा कदमों और नाइट पेट्रोलिंग की विस्तृत जानकारी इस वीडियो में देखें:
Post Views: 204



