दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में अपनी जगह किसी और व्यक्ति को दौड़ाने के मामले में पुलिस ने हरियाणा में सोनीपत जिले के रहने वाले 19 साल के एक उम्मीदवार को गिरफ्तार किया ह
- दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस एकेडमी में चल रहे फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां एक ऐसे उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है, जिसने बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की तर्ज पर अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति से फिजिकल टेस्ट (दौड़ और कूद) पास करवाया था। आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित सिलाना गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अक्षत के रूप में हुई है।
- दिल्ली पुलिस की फिजिकल परीक्षा में 23 साल के लड़के की ट्रैक पर गिरकर मौत
लाइन में संदिग्ध हालत में खड़ा मिला युवक
पुलिस के मुताबिक, 1600 मीटर की दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कड़ी शारीरिक परीक्षा के बाद अक्षत लंबाई और सीने के माप के लिए कतार में संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। अधिकारियों ने गौर किया कि इतनी कड़ी मशक्कत के बावजूद उसके शरीर पर न तो पसीना था और ना ही धूल लगी थी। इसी बीच, कुछ अन्य अभ्यर्थियों ने भी अधिकारियों को बताया कि फिजिकल टेस्ट इस युवक ने नहीं बल्कि किसी और ने दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार फर्जी उम्मीदवार व इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट ग
दिल्ली पुलिस समाचार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस एकेडमी में चल रहे फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां एक ऐसे उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है, जिसने बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की तर्ज पर अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति से फिजिकल टेस्ट (दौड़ और कूद) पास करवाया था। आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित सिलाना गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अक्षत के रूप में हुई है
लाइन में संदिग्ध हालत में खड़ा मिला युवक
पुलिस के मुताबिक, 1600 मीटर की दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कड़ी शारीरिक परीक्षा के बाद अक्षत लंबाई और सीने के माप के लिए कतार में संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। अधिकारियों ने गौर किया कि इतनी कड़ी मशक्कत के बावजूद उसके शरीर पर न तो पसीना था और ना ही धूल लगी थी। इसी बीच, कुछ अन्य अभ्यर्थियों ने भी अधिकारियों को बताया कि फिजिकल टेस्ट इस युवक ने नहीं बल्कि किसी और ने दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार फर्जी उम्मीदवार व इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
शारीरिक माप से ठीक पहले बदला नंबरसंदेह के आधार पर जब अधिकारियों ने अक्षत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसके भाई ने फिजिकल टेस्ट पास कराने के लिए उसके लिए एक फर्जी उम्मीदवार की व्यवस्था की थी। वह फर्जी उम्मीदवार एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ करने के बाद अंदर घुस गया और उसने दौड़-कूद की परीक्षा दी। इसके बाद, बायोमेट्रिक और शारीरिक माप से ठीक पहले उस आरोपी ने अपना चेस्ट नंबर असली अभ्यर्थी (अक्षत) को दे दिया और वहां से चला गया। इसके बाद आरोपी अक्षत को तुरंत हिरासत में लेकर सोनिया विहार थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।


