Delhi News: सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के मंत्री जाको राम दलित दर देई बाकी मत पहले हर लेई

जाको राम दलित दर देई बाकी मत पहले हर लेई

 

Delhi News: सड़क निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने युवक को जड़ा थप्पड़

Delhi News: – तिलक नगर क्षेत्र में विकासपुरी रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान हुई घटना का वीडियो हुआ वायरल – आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह समर्थकों के साथ था युवक – आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल…

PWD Minister Parvesh Sahib Singh Verma.

Delhi News: – तिलक नगर क्षेत्र में विकासपुरी रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान हुई घटना का वीडियो हुआ वायरल  आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह समर्थकों के साथ था युवक

ये भी पढ़ें:दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, बहसबाजी के बीच खोया आपा; केजरीवाल बोले- गिरफ्तार करो

घटना का विवरण

– आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार को विवादित सड़क का मुआयना करने पहुंचेंगे, कहा भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर बौखलाए मंत्री

मंत्री का आरोप

 

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को तिलक नगर में सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर तिलक नगर क्षेत्र के आप विधायक जरनैल सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। जरनैल सिंह के साथ आए युवक को थप्पड़ मारने पर जमकर हंगामा हुआ। विधायक और आप समर्थकों ने मंत्री के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अब सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विवादित सड़क का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। वहीं, मंत्री का आरोप है कि युवक काफी समय से उनके परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता

पीडब्ल्यूडी ने हाल ही में तिलक नगर में सड़क का निर्माण किया था। आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आप विधायक जरनैल सिंह को भी बुलाया था। समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक ने सड़क की परत को हाथों से उखाड़कर पीडब्ल्यूडी मंत्री को दिखाया। उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान विधायक समर्थकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री का वीडियो बनाने लगे। वायरल हुए वीडियो के मुताबिक विरोध के बीच मंत्री अपनी कार की ओर बढ़ते हैं। तभी वीडियो बना रहा एक युवक उनके सामने आता है, जिसे मंत्री थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं। इसके बाद वहां हंगामा बढ़ गया और पुलिस ने किसी तरह मंत्री के वहां से निकाला। इसके बाद प्रवेश साहिब सिंह कार में बैठकर वहां से चले गए। इससे गुस्साए आप विधायक और समर्थकों ने वहीं पर बैठने का विरोध करने का एलान किया और कहा कि जब तक मंत्री पर कार्रवाई नहीं होगी वे वहां से नहीं जाएंगे। वहीं, पीड़ित युवक का कहना है कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी, उन्होंने भाजपा से मंत्री पर कार्रवाई करने की भी मांग की है।

आरोप-प्रत्यारोप

सरकार ने तिलक नगर में सड़क बनाई। सड़क की क्वालिटी इतनी खराब थी कि वह हाथों से ही उखड़ रही थी। जब वहां के स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को वह सड़क दिखाई, तो मंत्री अपना आपा खो बैठे। उन्होंने वहां खड़े होकर रिकॉर्डिंग कर रहे एक लड़के को खींचकर थप्पड़ मारा। भाजपा ने ऐसे लोगों को मंत्री बना दिया है, जो आम आदमी को इंसान ही नहीं समझते। मैं सोमवार को तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करूंगा। – अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक आप

मंत्री का पक्ष

वीडियो जारी कर मंत्री ने रखा पक्षघटना के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उनका आरोप है कि विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है। उस इलाके के विधायक जरनैल सिंह कई दिनों से पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों से कह रहे थे कि वे उन्हें ठेकेदार से मिलवाएं और कमीशन का इंतजाम करें। हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराइ जाएगी।

प्रवेश वर्मा का आरोप है कि विधायक के साथ आए एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार के लिए गाली गलौज की, जिसके चलते उन्होंने वैसी प्रतिक्रिया दी जैसी कोई भी आम आदमी देता

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?