ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने आजतक के साथ खास इंटरव्यू में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने पर बात की. उन्होंने कहा कि BRICS के सदस्य देश बहुत सारे मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं.

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ‘आजतक’ से खास बातचीत की. इंडिया टुडे ग्रुप की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिका की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा कि ब्रिक्स का उद्देश्य यही है कि अमेरिका की ओर से शुरू किए गए उस ट्रेंड का मुकाबला करना है जिसमें वह अपनी मर्जी से किसी भी देश पर प्रतिबंध लगा देता है.
उन्होंने कहा कि ब्रिक्स का उद्देश्य इस एकतरफावाद को खत्म करना है. उनके मुताबिक चीन, भारत और रूस जैसे दुनिया के बड़े देशों के साथ इस शिखर सम्मेलन का यही उद्देश्य है
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी प्रतिबंधों पर साफ कहा है ब्रिक्स का मकसद अमेरिका की मनमानी और उसके एकतरफा फैसलों का मुकाबला करना है. उन्होंने कहा कि BRICS के सदस्य देश बहुत सारे मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं. उनका कहना है कि इसका मकसद यही है कि सदस्य देश मिलकर निवेश करें और एक-दूसरे का साथ दें

