जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राहुल गांधी ने इसे कायरता बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों को बुधवार, 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें तिहाड़ जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पूरे मामले पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कॉकरोचों को खुला समर्थन मिला है। राहुल गांधी ने सीजेपी की बात को दोहराते हुए कहा है कि ‘जंतर-मंतर लेकर रहेंगे।’ दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जंतर-मंतर के प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में इन नेताओं को हिरासत में लिया था। वहीं, पार्टी के एक अन्य नेता अजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किए जाने की खबर है।
Post Views: 39


