दिल्ली-NCR में जाम से थमी रफ्तार, कालिंदी कुंज से गुरुग्राम बॉर्डर तक गाड़ियों की लंबी कतारें

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया. कालिंदी कुंज से सरिता विहार और दिल्ली-गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं. हजारों वाहन जाम में फंसे और यात्रियों को परेशानी हुई. पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने, रास्तों की जानकारी लेकर निकलने और अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है

दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम. (Photo: Screengrab)

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लंबा जाम नजर आया. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहन रेंगते दिखाई दिए. वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. सरहौल बॉर्डर पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे दिल्ली जाने वाले और नौकरी से घर लौटने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई.

शुक्रवार शाम पीक आवर्स के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बदले हुए रूट और ट्रैफिक डायवर्जन का असर भी सड़कों पर दिखाई दिया. कई जगह गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आईं. दिल्ली और आसपास के इलाकों में सफर करने वाले लोगों के लिए शाम का समय मुश्किल मुश्किल भरा रहा.

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?