CJP प्रोटेस्ट के दौरान GenZ का सहारा बना BitChat ऐप को भारत में ऐप स्टोर से बैन किया जा चुका है. पहले स्टोर से भी ये ऐप पहले से बैन है. यह ऐप बिना मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के काम करता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दिल्ली में हाल ही में हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान लुटियंस दिल्ली के कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था, जिसके बाद Bitchat नाम का मैसेजिंग GenZ का सहारा बना था, जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है. अब भारत के ऐप स्टोर से इसको रिमूव किया जा चुका जा चुका है.
बिटचैट ऐप डेवलपर और Twitter के को-फाउंडर डैक डोर्सी ने एक पोस्ट किया है और इस पूरे मामले के बारे में बताया है. ऐपल के नोटिस के मुताबिक, यह कदम आईटी मंत्रालय MeitY की मांग पर लिया गया है. जुलाई में गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी गिटहब से इसको हटाने को कहा था. Bitchat सिर्फ भारत के ऐप स्टोर से रिमूव किया है और अन्य देशों के ऐप स्टोर पर उपलब्ध रहेगा. साथ ही भारत में इसका टेस्टिंग वर्जन भी बंद





