BRICS समिट: दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग के लिए अभेद्य सुरक्षा इंतजाम, 4 लेयर का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

BRICS समिट: दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग के लिए अभेद्य सुरक्षा इंतजाम, 4 लेयर का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुतिन   के मौर्या होटल में चार लेयर का सुरक्षा घेरा रहेगा, जिसमें उनकी अपनी सुरक्षा टीम के साथ दिल्ली पुलिस, कमांडो और अर्धसैनिक बल तैनात होंगे.  एयरपोर्ट से होटल और भारत मंडपम तक पूरे रूट पर हाई अलर्ट रहेगा

BRICS समिट: दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग के लिए अभेद्य सुरक्षा इंतजाम, 4 लेयर का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल
BRICS समिट: दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग के लिए अभेद्य सुरक्षा इंतजाम, 4 लेयर का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होटल आईटीसी मौर्या और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के होटल ताज में ठहरने की संभावना के चलते पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के काफिले सबसे बड़े होंगे, जिसके लिए एयरपोर्ट से होटल और भारत मंडपम तक सुरक्षा हाई अलर्ट पर है. पुतिन 11 तो शी जिनपिंग 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे.

पुतिन के मौर्या होटल में ठहरने को देखते हुए वहां चार स्तर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. सबसे अंदर CPT यानी क्लॉज प्रोटेक्शन टीम होगी, जो पुतिन की नजदीकी सुरक्षा संभालेगी और उनके साथ लगातार मौजूद रहेगी. दूसरे यानी इनर सिक्योरिटी सर्कल में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे

तीसरे, मिडिल सर्कल में दिल्ली पुलिस के कमांडो और अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा संभालेंगे. वहीं सबसे बाहरी यानी आउटर सर्कल की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के पास होगी. होटल के बाहर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?