- दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सैफी हॉस्पिटल के डायरेक्टर निहार सैफी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
- खुदकुशी करने का कारण अभी सामने नहीं आया है, हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
- दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके में एक शख्स ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान फैज सैफी ( 30 ) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ निहाल विहार इलाके में ही रहते थे। देर रात 1:30 बजे के आसपास फर्स्ट फ्लोर पर कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
जैसे ही मामले की सूचना देर रात पुलिस को मिली, मौके पर पीसीआर और निहाल विहार थाना की पुलिस टीम पहुंच गई। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छानबीन के बाद मृतक के शव को मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।

- क्राइम टीम को बुलाकर मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए। घर वालों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाने की कोशिश किया जा रहा है, कि आखिर खुदकुशी की वजह क्या थी। यह भी पता चला है कि मृतक सैफी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे।
बताया जा रहा है कि फैज सैफी स्थानीय समाजसेवी शकील सैफी के बेटे थे। वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Post Views: 92



