दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर

पिता ने सहयोगी के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या, दोनों गिरफ्तार; कालिंदीकुंज ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश

दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने कालिंदीकुंज में हुए ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए मृतक के पिता तालुकदार अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया है।

  1. कालिंदीकुंज ब्लाइंड मर्डर केस में दो गिरफ्तार।
  2. पिता तालुकदार अंसारी और साथी मो. वसीम ने की हत्या।
  3. मानसिक रूप से बीमार बेटे गुल हसन की हुई हत्या।

    दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने कालिंदीकुंज में हुए ब्लाइंड मर्डर केस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय गुल हसन के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार था।

    मृतक की पहचान 38 वर्षीय गुल हसन के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार था।

     

    आरोपित पिता तालुकदार अंसारी व साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम ने उसे चिकित्सक के पास ले जाने के बहाने कालिंदीकुंज में एक सुनसान कंटेनर में बुलाया था। वहां मो. वसीम उर्फ़ अकरम ने उसे पत्थर मारा, जिसके बाद तालुकदार अंसारी ने भी उस पर वार किए।
    इसके बाद  रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को लावारिस कंटेनर में छोड़ दिया। कैमरा-टू-कैमरा ट्रेल से पता चला कि मरने वाला उन दो संदिग्धों के साथ क्राइम सीन की तरफ़ गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। संदिग्धों के गोविंदपुरी की एक सिलाई फ़ैक्टरी में काम करने का पता चला, जहां से दोनों को पकड़ा गया।

     

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए पत्थर और कपड़े की रस्सी बरामद की। हत्या के पीछे के पूरे मकसद का पता लगाने, फोरेंसिक और तकनीकी सबूतों के जरिए घटनाक्रम की पुष्टि करने, अंतिम मेडिकल राय लेने और अन्य संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?