ISI जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश... स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय SIM कार्ड

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है. इस मामले में दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले पति पत्नी साहिलऔर समीरा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थे. उन्होंने भारतीय सिम कार्ड खरीदकर दुबई के  रास्ते पाकिस्तान भेजे, जिनसे व्हाट्सएप अकाउंट चलाकर संवेदनशील जानकारी जुटाई गई
  • दिल्ली में कथित ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है (Photo: ITG)
  • दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले एक पति  साहिल और समीरा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों साल 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थे और और उनके लिए काम कर रहे थे. इस ऑपरेशन को स्पेशल सेल ने “ऑपरेशन समीरा” नाम दिया है. आरोपियों ने भारतीय सिम कार्ड खरीदकर पाकिस्तान भेजे सेना से जुड़ी जानकारी जुटाई और बदले में पाकिस्तान से पैसे भी लिए
  • .पूरा मामला क्या है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को पहले से जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोग आतंकी संगठनों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे हैं.
  • इसी जांच में पता चला कि पाकिस्तान की ISI समर्थित एक नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है. जांच आगे बढ़ी तोका एक युवक 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया यह संपर्क उसकी दोस्त समीरा के जरिए हुआ था, जो बाद में उसकी पत्नी बनी. पाकिस्तानी एजेंट ने दोनों को एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव PIO से मिलवाया, जिसने धीरे-धीरे उन्हें अपने नेटवर्क के लिए काम करने पर तैयार कर लिया. बदले में उन्हें पैसों का लालच दिया गया.
Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?