दिल्ली के मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी मेरठ का रहने वाला है. उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपी के इलाके में आने का इनपुट मिला था. इसके बाद टीम ने मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने बचने की कोशिश की और इस दौरान फायरिंग हुई. जवाब में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलाईं. कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी मेरठ का रहने वाला है. उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है.


दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं.