सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या में चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, लेकिन परिवार का दावा है कि विनय के ससुर और चचेरे भाई समेत दो आरोपी फरार हैं। परिजनों के मुताबिक, जुड़वा बच्चों की दवा को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। परिवार ने बहू पर साजिश का आरोप लगाते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
निहाल विहार मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों को भेजा जेल
निहाल विहार में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, सीए साले समेत परिवार के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजिनियर विनय गुप्ता (31) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी आउटर विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि आरोपियों में मृतक विनय गुप्ता की पत्नी रेखा, उसके दो भाई राजू जिंदल उर्फ राजकुमार और वेद प्रकाश जिंदल के अलावा राजू की पत्नी शामिल हैं। राजू पेशे से चार्टर अकाउंटेंट है, जबकि वेद प्रकाश की रिठाला में कपड़े की दुकान है। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मृतक के पिता ने लगाए आरोप
शनिवार को संजय गांधी हॉस्पिटल में विनय गुप्ता के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। मृतक के पिता प्रेम चंद्र गुप्ता का आरोप हैं कि विनय के ससुराल वाले आए और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने काफी बचाने की कोशिश की थी। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि वो हर एंगल से मामले की जांच कर रही है
