वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनामी नेता के साथ बैठक के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल सौदे को बढ़ावा मिलने की संभावना है. इस ऑर्डर के साथ वियतनाम ब्रह्मोस खरीदने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का तीसरा देश बन जाएगा. 
प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम की BRICS में पार्टनर कंट्री के तौर पर भागीदारी का स्वागत किया. बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों हुई प्रगति की समीक्षा की. मई 2026 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति टो लाम की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया गया था. दोनों नेताओं ने आपसी महत्व के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
