भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान…

भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान.

BRICS Summit 2026 Live: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान… PM मोदी से आज शाम मुलाकात

BRICS Summit Live Updates: भारत की मेजबानी में 18वें BRICS Summit का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को किया जा रहा है. BRICS सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेता इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे

भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान… PM मोदी से आज शाम मुलाकात

भारत की BRICS चेयरशिप का इस साल का थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ह्युमनिटी फर्स्ट” की भावना पर आधारित लोगों को केंद्र में रखने वाले नजरिया को दर्शाता है. सम्मेलन के दौरान नेता BRICS के बीच साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा.

भारत की अध्यक्षता में इस साल 25 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. इन बैठकों के जरिए BRICS की रणनीतिक साझेदारी को राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय तथा सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है. BRICS Summit के दौरान व्यावहारिक और विकास से जुड़े नतीजों के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा.

 BRICS Summit से जुड़े हर अपडेट और पल-पल की खबरों के लिए आजतक के इसी लाइव पेज पर बने रहें

https://statewriters.com

 

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?