पप्पू यादव के पास कहां से आती है इतनी दौलत? बाढ़ पीड़ितों को बांटे 500-500 रुपये

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव राहत अभियान चला रहे हैं. वह बाढ़ पीड़ितों को ₹500 की नकद मदद के साथ राशन और दूसरी जरूरी चीजें बांट रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है.

पप्पू यादव अक्सर लोगों को पैसे बांटते हैं. (Photo- ITG)

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो लोगों तक पहुंचकर मदद करते और अपनी गाड़ी से राहत सामग्री बांटते नजर आ रहे हैं. कई जगहों पर वह बाढ़ पीड़ित परिवारों, खासकर महिलाओं को 500-500 रुपये की नकद मदद भी दे रहे हैं.

पटना के दीघा घाट, पूर्णिया, कटिहार और राघोपुर जैसे इलाकों में पप्पू यादव ने राहत सामग्री बांटी. इसमें चूड़ा, चावल, आटा और दूसरी जरूरी चीजें शामिल हैं महिलाओं को सेनेटरी पैड भी दिए गए. बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावों की व्यवस्था भी कराई गई.

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ित महिलाओं को पप्पू यादव ने दिए 500-500 रुपये… फिर गाड़ी से भी लुटाया पैसा 

बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार के कुरसेला पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को 500-500 रुपये की आर्थिक मदद दी और जाते वक्त भी भीड़ के बीच रुपये बांटे. इस दौरान उन्होंने सरकार, नेताओं, अधिकारियों और ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए और बाढ़ सेजुड़े कामों की जांच की मांग की

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?