गाजियाबाद में चार साल की शादी के बाद एक महिला ने पति से अलग होकर अपनी महिला सहकर्मी के साथ रहने का फैसला किया. महिला पिछले करीब एक महीने से अपनी अपनी साथी सहकर्मी युवती के साथ खोड़ा के वंदना एनक्लेव इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही थी. पत्नी के लापता होने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी तलाश रहा पति रविवार को खोड़ा पहुंचा और उसे ढूंढ लिया. पति ने पत्नी को वापस साथ चलने के लिए कहा, लेकिन महिला ने अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और और अपनी महिला सहकर्मी के साथ ही रहने की बात कही.

Post Views: 74



