दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों पर एक्शन, 7000 किलो नकली खोया जब्त

दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों पर एक्शन, 7000 किलो नकली खोया जब्त

दिल्ली के मोरी गेट स्थित खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त खोया जब्त कर नष्ट कराया. कार्रवाई के दौरान 44 निगरानी नमूनों में से 35 प्रारंभिक जांच में फेल पाए गए, जबकि दो नमूने विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

मोरी गेट खोया मंडी में 7,000 किलो अस्वच्छ खोया जब्त कर नष्ट किया गया.(Photo-@gupta_rekha)

दीपावली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सख्त निर्देशों पर मंगलवार, 3 नवंबर को दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोरी गेट स्थित खोया मंडी में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने यहां 7,000 किलो अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त खोया जब्त कर नष्ट कराया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मौके पर पहुंचीं और पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली और स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में संदिग्ध खाद्य सामग्री बाजार के जरिए आम लोगों तक नहीं पहुंचनी चाहिए. उन्होंने कहा कि  त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी करने वाले. चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि त्योहारों की खुशियों में जहर घोलने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने आजतक से बातचीत में बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि दिल्ली के मोरी गेट में बड़े स्तर पर नकली मावा लाया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह के मुताबिक, उन्होंने सोमवार देर शाम फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ कार्रवाई की योजना .बनाई थी. इसके बाद मंगलवार सुबह दिल्ली के मोरी गेट इलाके में छापेमारी की गई. उन्होंने कहा, ‘जब तक मैं दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री हूं, तब तक कोई भी नकली.मावा दिल्ली में बिकने नहीं देंगे.

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?