एक सफाई कर्मचारी की आत्महत्या के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है. MCD कर्मचारी की मौत को लेकर BJP ने AAP पार्षद विजय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने पार्षद को हटाने और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. 
दिल्ली में MCD के सफाई कर्मचारी दीपक की आत्महत्या के मामले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है. रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं औरर कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने त्रिलोकपुरी से AAP पार्षद विजय कुमार को पार्टी से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. BJP नेताओं का आरोप है कि विजय कुमार ने सफाई कर्मचारी दीपक के साथ आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न किया.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब 15 लाख रुपये के लोन से जुड़े मामले में दीपक के साथ धोखाधड़ी हुई और उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई. BJP ने दावा किया कि इन्हीं परिस्थितियों के चलते दीपक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है. पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत FIR दर्ज की है. मामला 14 सितंबर को दर्ज किया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच करकर रही है



