DELHI में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी Husband गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. तिगड़ी थाना क्षेत्र में सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर अपनी 31 वर्षीय पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

वारदात के बाद आरोपी ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की. उसने दावा किया कि पत्नी ने खुद को गोली मारी है. हालांकि, आसपास के लोगों को उसकी बात पर शक हुआ और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के समय घर में मौजूद तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर के अंदर से अचानक तेज आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया. अंदर से बच्चों के रोने की आवाज लगातार आ रही थी. पड़ोसी शिव कुमारी ने बताया कि काफी कोशिश के बाद कमलेश ने दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही उसने कहा कि पत्नी ने खुद को गोली मार ली है. इसी दौरान वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. एक अन्य पड़ोसी रोहित के मुताबिक, तेज आवाज सुनने के बाद लोग घर के बाहर पहुंचे थे. अंदर बच्चे लगातार रो रहे थे. काफी देर बाद दरवाजा खुला और आरोपी ने बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई.

छह महीने पहले रहने आया था परिवार

स्थानीय लोगों के अनुसार, कमलेश बिल्डिंग निर्माण का काम करता था और करीब छह महीने पहले ही परिवार के साथ इस इलाके में रहने आया था. साउथ दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गोली किस हथियार से चली और पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर इतना बढ़ गया. पुलिस आरोपी की ओर से बताई गई खुदकुशी की कहानी की भी जांच कर रही है.

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?