नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया गया था. अब मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस बीच 4 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. अब मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया इस बीच 4 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.
बता दें, ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था
पुलिस ने बताया कि मिलन प्रधान को पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया. मिलन प्रधान के खिलाफ चार गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं, जिनमें तीन हत्या के मामले.और एक आर्म्स एक्ट के मामले में जारी किया गया.


