चीन के प्रेसिडेंट जिनपिंग जिस प्लेन से भारत आए, क्या है उसकी ताकत?

चीनी राष्ट्रपति का मुख्य विमान बोइंग 747-8 है. इसमें एडवांस सुरक्षा व्यवस्था है. अमेरिकी एयर फोर्स वन, रूसी इल्यूशिन और भारतीय एयर इंडिया वन से तुलना तुलना में यह व्यावसायिक एयरलाइन मॉडल पर आधारित है

दुनिया के कई देशों के नेता अपने आधिकारिक दौरे पर विशेष रूप से तैयार किए गए विमानों से यात्रा करते हैं. ये विमान सिर्फ यात्रा का साधन नहीं बल्कि उड़ते हुए कमांड सेंटर की तरह काम करते हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले विमान को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है.

कई लोग इसे बोइंग 787-8 बताते हैं, लेकिन वास्तविकता में चीन मुख्य रूप से बोइंग 747-8 मॉडल का इस्तेमाल करता है. यह एयर चाइना की उड़ान है जिस पर विशेष रूप से वीवीआईपी कॉन्फिगरेशन किया गया है. विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर बी-2479 है. यह 2014 में एयर चाइना को सौंपा गया था. 2016 के आसपास इसे राष्ट्रपति स्तर की यात्रा के लिए पूरी तरह से बदल दिया गया.

यह विमान सामान्य यात्री विमान की तरह दिखता है लेकिन अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह अलग है. इसमें राष्ट्रपति के लिए निजी सूट, बैठक कक्ष, कार्यालय और सुरक्षित संचार व्यवस्था होती है. चीन का तरीका अमेरिका से थोड़ा अलग है. अमेरिका के पास स्थायी रूप से समर्पित एयर फोर्स वन है जबकि चीन अक्सर राष्ट्रीय एयरलाइन के विमान को जरूरत के हिसाब से तैयार करके इस्तेमाल करता है. इससे सुरक्षा और लचीलापन दोनों मिलता है.

बोइंग 747-8 की मुख्य तकनीकी विशेषताएं

बोइंग 747-8 एक बड़े आकार का चौड़े धड़ वाला विमान है. इसकी लंबाई लगभग 76 मीटर और पंखों का फैलाव करीब 68 मीटर है. यह 4 इंजन वाला विमान है जिसमें जनरल इलेक्ट्रिक जीईनएक्स-2बी67 इंजन लगे होते हैं. प्रत्येक इंजन करीब 66,500 पाउंड थ्रस्ट देता है. अधिकतम टेकऑफ वजन लगभग 4,47,700 किलोग्राम है

बिना ईंधन भरे इसकी रेंज 14,000 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है, जिससे अंतरमहाद्वीपीय यात्रा आसानी से हो जाती है. क्रूज स्पीड मैक 0.855 यानी लगभग 900 900 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास है. अधिकतम उड़ान ऊंचाई 43,000 फीट तक पहुंच सकती

 

Chinese presidential aircraft

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?