रायपुर में समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सरकारी सेवाओं में देरी पर कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी दी।
सरकारी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने में लापरवाही अब अधिकारियों और संबंधित विभागों पर भारी पड़ सकती है। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को लोकसेवा गारंटी अधिनियम का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Post Views: 49
