गुस्साए छात्रों ने निकाला मार्च, ताबड़तोड़ एक्शन जारी!

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड... 'जूते तक नहीं पहन पाई, सिर्फ फोन लेकर निकली', प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक रात की आपबीती h
  • सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी के कालकाजी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना की.. इस वारदात के बाद अब पार्क की सुरक्षा के साथ-साथ दिल्ली में भी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. इस घटना को लेकर छात्रों ने लेडी श्री राम कॉलेज के बैक गेट पर मार्च निकाला है. छात्रों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और लड़कियों के लिए सुरक्षा व्यवसकी मांग उठाई है. मार्च निकाल रहे छात्रों ने साफ कहा कि उनका मकसद है कि प्रशासन को ठोस कदम लेने पर मजबूर किया जाए ताकी लड़कियां रात को भी सुरक्षित महसूस कर सकें

बर्निंग बस’ का खौफनाक मंजर

दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों ने आग लगने से पहले धुआं और बदबू महसूस की थी. हालांकि आरोप है ड्राइवर ने बस रोकने से इंकार कर दिया. हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए.

 स्लीपर बस में भीषण आग हादसे में यात्रियों ने ड्राइवर पर वार्निंग को अनसुना करने का आरोप लगाया है. (Photo-ITG)

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास चलती स्लीपर बस में आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अब बस में लगी आग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस बस हादसे पर सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार. रुपए को आर्थिक मदद यूपी सीएम की ओर से की जाएगी. बस हादसे में 30 लोगों को पुलिस और रेस्क्यू टीम दल ने सुरक्षित बचाया है

बस में सवार यात्री सुनील कुमार ने हादसे की पूरी कहानी बताई है. सुनील की शिकायत पर ही इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है.  सुनील ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि आग लगने से पहले बस में धुआ कुछ यात्रियों ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा था. लेकिन बस नहीं रोकी गई

सुनील का कहना है कि घटना तकरीबन बुधवार देर रात 11.30 बजे की है. उस समय कुछ यात्री सो रहे थे और कुछ जाग रहे थे. रात में बस के अंदर ज्यादातर लोग सोने की.की तैयारी में थे. इसी दौरान यात्रियों को बदबू आने लगी. कुछ लोगों ने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी. इतना ही नहीं यात्रियों ने ड्राइवर से बस रोकने के लिए भी कहा. हालांकि बस ड्राइवर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया.

 

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?