दिल्ली के कश्मीरी गेट में चाकूबाजी, लूट के विरोध पर युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में चाकूबाजी, लूट के विरोध पर युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में ई-रिक्शा सवार यात्रियों पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया था. हमले में तीन लोग घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा सवार यात्रियों पर चाकू से हमला.(Photo-ITG)दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के यमुना बाजार अंडरपास के पास गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में तीन यात्री घायल हो गए थे, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.बाकी दो घायलों का इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक, कश्मीरी गेट थाने को यमुना बाजार के पास चाकूबाजी की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. वहां तीन यात्री घायल मिले थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पता ले जाया गया था.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते में ई-रिक्शा को रोका और उसमें बैठे यात्रियों पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए थे. दी गई.जानकारी के अनुसार, यात्रियों से लूटपाट की कोशिश की गई थी और विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था.

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?