गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में SIT की जांच में खुलासा हुआ है कि कल्याण बैंसला ने रातभर क्लब में पार्टी की थी. पुलिस ने CCTV फुटेज और DVR डेटा मांगा है. दो अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी. पढ़ें पूरी कहानी.
(Pradeep Saxena Reporter Delhi)
गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले की जांच कर रही SIT को वारदात से पहले और बाद की घटनाओं को लेकर कई अहम सुराग मिले हैं. SIT सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कल्याण बैंसला अपने तीन दोस्तों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-25 स्थित एम्पायर क्लब बार एंड लाउंज पहुंचा था. यहां चारों ने रातभर पार्टी की और इसके बाद कार से बाहर निकले. पुलिस अब क्लब की CCTV फुटेज और DVR डेटा के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी वहां कब पहुंचे और कितनी देर तक रुके थे.
जांच के मुताबिक, क्लब से निकलने के बाद कल्याण बैंसला खुद मारुति सियाज कार चला रहा था और उसके साथ तीन दोस्त मौजूद थे. उसका चचेरा भाई लवनीश आगे वाली सीट पर बैठा था. SIT सूत्रों का दावा है कि उस वक्त आरोपी शराब के नशे में थे. हालांकि पुलिस ने कल्याण के ब्लड और यूरिन सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वारदात के करीब 48 घंटे बाद गिरफ्तारी होने की वजह से पुलिस के सामने यह साबित करन चुनौती है कि घटना के समय आरोपी के शरीर में शराब की कितनी मात्रा थी.
क्लब से निकलने के बाद आरोपी गोल्फ कोर्स रोड की तरफ गए. इसी दौरान उनकी मुलाकात महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया और उनके साथ चल रहे बाइकर्स के ग्रुप से ह SIT सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-53 मेट्रो स्टेशन के पास पहली बार कहासुनी हुई थी. आरोप है कि इसके बाद कल्याण ने बाइक सवार सिया का पीछा शुरू कर .कर दिया और करीब दो किलोमीटर तक कार से उनका पीछा किया. पुलिस अब इस पूरे रूट की CCTV फुटेज और दूसरे डिजिटल सबूतों को आपस में मिला रही है





