कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मीनोचा की हत्या के मामले में बहू शालू मीनोचा पर साजिश का आरोप है. पुलिस के मुताबिक हत्या के लिए तीन प्लान बनाए गए थे और और तीसरे प्लान में 26 बार बार चाकू मारकर हत्या की गई
पढ़ें एक कत्ल और तीन साजिशों की कहानी
कानपुर में 60 साल के दवा कारोबारी विनीत मीनोचा की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान साजिश की परतें खुल रही हैं. पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की कथित साजिश उनकी बहू शालू मीनोचा ने रची थी. जांच में सामने आया है कि ससुर को रास्ते से हटाने के लिए कथित तौर पर तीन अलग-अलग प्लान तैयार किए गए थे.
पहला प्लान मौत को हार्ट अटैक जैसा दिखाने का था, जबकि दूसरे में एक्सीडेंट का ड्रामा करने की बात सामने आई है. दोनों तरीके काम नहीं आए तो तीसरे प्लान के तहत विनीत की उनके ही फ्लैट में बेरहमी से हत्या कर दी गपुलिस के मुताबिक, शालू ने अपने ससुर की हत्या के लिए विनीत के पुराने घरेलू कर्मचारी विशाल गौतम से संपर्क किया था. आरोप है कि हत्या के बदले उसे 6 लाख देने का वादा किया गया था. पुलिस का कहना है कि शालू अपने और पति के ऊपर लगाए गए कथित प्रतिबंधों से नाराज थी. इनमें पैसों और आने-जाने पर निगरानी के साथ फ्लैट के अंदर लगे CCTV कैमरे भी शामिल थे. इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
पुलिस के अनुसार, हत्या से करीब 20 दिन पहले शालू ने विनीत के दवा कारोबार में पहले काम कर चुके विशाल गौतम से संपर्क किया. उसने कथित तौर पर विशाल को 6 लाख रुपये का लालच देकर विनीत की हत्या करने के लिए कहा. विशाल ने जब हत्या करने से इनकार किया तो शालू ने कथित तौर पर दूसरा तरीका सुझाया. पुलिस के मुताबिक, उससे कहा गया कि अगर हत्या नहीं करनी है तो ऐसी घटना की जाए जिससे विनीत की मौत एक हादसा लगे.
इसके बाद कथित तौर पर तीसरा तरीका भी सामने आया. पुलिस के मुताबिक, शालू ने विशाल से कहा कि सोते समय तकिए से दम घोंटकर विनीत की जान ली जा सकती है और उऔर उनकी मौत को हार्ट अटैक जैसा दिखाया जा सकता है. आरोप है कि हत्या के बाद विशाल को नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिया गया था. पुलिस का कहना है कि इसी दौरान हत्या की साजिश धीरे-धीरे एक प्लान से दूसरे प्लान तक पहुंचती गई.
पहली साजिश
पुलिस के मुताबिक, पहला प्लान विनीत की मौत को प्राकृतिक मौत यानी हार्ट अटैक जैसा दिखाने का था. इसके लिए कथित तौर पर सोते समय तकिए से उनका दम घोंटने की बात कही गई थी. मकसद यह था कि हत्या के बाद किसी को शक न हो और मौत सामान्य हार्ट अटैक जैसी लगे. हालांकि यह प्लान अमल में नहीं आ सका जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि शालू ने कथित तौर पर विशाल को हत्या के बाद नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था. जब यह तरीका आगे नहीं बढ़ा तो कथित साजिश का अगला चरण सामने आया. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद विनीत की मौत को एक्सीडेंट का रूप देने की योजना पर बात हुई.
दूसरी साजिश
दूसरे प्लान के तहत कथित तौर पर विनीत की मौत को एक दुर्घटना की तरह पेश करने की तैयारी थी. पुलिस ने इस कथित एक्सीडेंट प्लान की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, शालू ने विशाल के सामने विकल्प रखा था कि वह या तो विनीत को मार दे या फिर उनकी मौत को हादसा दिखा दे.
पुलिस के अनुसार, आखिरकार विशाल हत्या के लिए तैयार हो गया. इसके बाद साजिश को अंजाम देने की तैयारी परिवार के फ्लैट तक पहुंच गई. आरोप है कि शालू ने उसे फ्लैट में दाखिल होने और सही समय का इंतजार करने में मदद की. इसके लिए घर की चाबी तक उसके हाथ पहुंचाई गई.
तीसरी सपुलिस के मुताबिक, हत्या से कुछ दिन पहले शालू ने विशाल को फ्लैट की असली चाबी दी थी. आरोप है कि उसने डुप्लीकेट चाबी बनवाने के लिए उसे 1,200 रुपये भी दिए बाद में कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी विशाल को दे दी गई और उसे बताया गया कि परिवार किस जांच में यह भी सामने आया कि शालू ने अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड को कथित तौर पर बताया था कि ‘शिवम’ नाम का एक व्यक्ति गजरा लेकर आएगा और उसे अंदर जाने दिया जाए. पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर की रात शालू अपने पति सुब्रत और बच्चे के साथ पार्टी में चली गई. इसी दौरान विशाल गौतम और उसका . कथित साथी राज किशोर फ्लैट में दाखिल हुए और एक कमरे में छिपकर विनीत के लौटने का इंतजार करने लगे.
ऐसे हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, विनीत रात करीब 10:55 बजे अपने फ्लैट पर पहुंचे. घर में आने के बाद वह कमरों को चेक करते हुए उन्हें लॉक कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे के कमरे की लाइट जलाई तो वहां कथित तौर पर दो लोग छिपे मिले. विनीत ने जब उन्हें पहचान लिया और वहां मौजूद होने की वजह पूछी तो दोनों ने कथित तौर पर दो लोग छिपे मिले. विनीत ने जब उन्हें पहचान लिया और वहां मौजूद होने की वजह पूछी तो दोनों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया.
पुलिस का आरोप है कि विशाल गौतम ने विनीत पर बार-बार चाकू से वार किए और उनका गला भी काट दिया. इसके बाद दोनों आरोपी फ्लैट की पिछली दीवार फांदकर फरार हो गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत के शरीर पर चाकू के 26 घाव मिलने की बात पुलिस ने कही है. इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया



