प्रमुख अपराध समाचार (तजा अपडेट)
- पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मयूर विहार फेज-3 में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच यह वारदात हुई।
- चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कुछ हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
- मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
- ताजा और विस्तृत अपडेट्स के लिए आप आज तक दिल्ली क्राइम न्यूज़ https://statewriters.com

पूर्वी दिल्ली इलाके में रविवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. लगभग सुबह 5 बजे एक व्यक्ति की लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.
ये मामला ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के एरिया में मयूर विहार फेज 3 का है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शव को बरामद किया. मौके पर फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट की टीम को भी बुलाया गया है जो सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इलाके से CCTV फुटेज भी बरामद कर लिया है और अब उसे खंगाल रही है.
घटना के चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने बताया कि दो लोग मिलकर एक शख्स को मार रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने सुबह 4 बजे कुछ लोगों को देखा था. वो लोग मुझे भी जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे, जिसके बाद मैं वहां से साइड हो गया और फोन किया.’ नंदलाल ने बताया कि उन्होंने फोन करके पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी.



