दिल्ली के कालकाजी मंदिर गैंगरेप केस के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा, वहीं दो आरोपियों से पूछताछ जारी है.
नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए गैंगरेप केस के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया. वहीं इस पूरे मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच जारी है.
वहीं, इस पूरे मामले में साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि 17 साल की पीड़िता ने बताया कि वह अपने 17 साल की दोस्त के साथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर आई थी. शाम 7 बजे, कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद, दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए. शाम करीब 7:30 बजे, लगभग 25-30 साल के तीन लोग आए, उनसे कहा कि वे पुलिस से हैं और उन्हें धमकाया. उसने आगे बताया कि उनमें से एक ने उसकी दोस्त को पकड़ लिया, और उसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में फायरिंग के बाद पकड़ लिया. इस घटना में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आगे पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में दो और आरोपी जिसकी पहचान हेमंत कुमार और उसके छोटे भाई के रूप में हुई. हेमंत कोर्ट में प्रैक्टिस करता है. वहीं उसका भाई अभी बीएससी की पढ़ाई कर रहा है.
- वहीं, हेमंत सिंह और उसके छोटे भाई जिसे पुलिस ने गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया है. उसके पिता वकील धनकर ने कहा, ”पुलिस बिना कारण बताएं सुबह मेरे घर से दोनों बेटे को उठा कर ले गई. इसके बाद हम लोग अपने बेटे से मिलने के लिए श्रीनिवास पुरी चौकी पहुंचे हैं, लेकिन हमें मिलने नहीं दिया जा रहा है. बता रहे हैं कि आपका बेटा गैंगरेप के मामले में शामिल है. उससे पूछताछ कर रहे हैं जबकि मेरा बेटा पेशे से वकील है और दूसरा बीएससी का छात्र है. इस गैंगरेप से उसका कोई वास्ता नहीं है.फिर भी पता नहीं पुलिस क्यों उसे उठाकर लाई है, कोई बड़ी साजिश के तहत पुलिस मेरे बेटे को फसाना चाहती.
“कल शाम फरीदाबाद की एक 17 साल की लड़की के बारे में PCR कॉल आई थी, जो अपने 17 साल के पुरुष दोस्त के साथ यहां आई थी. वे पहले मंदिर गए और फिर आस्था कुंज पार्क में एक सुनसान इलाके की तरफ चले गए. तीन लोग उनके पास आए और खुद को पुलिसवाला बताया. उन्होंने पुलिस और वकील जैसी भाषा में बात करते हुए कहा कि वे नाबालिग हैं, कुछ गलत कर रहे हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है. इसके बाद उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया. लड़की की तरफ से शिकायत मिली है. उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है. पुलिस एनकाउंटर के बाद आज सुबह एक आरोपी, आसिफ को पकड़ा गया. दो और लोगों के नाम सामने आए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच चल रही है.— विजय कुमार, जॉइंट CP (साउदर्न रेंज)



