झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर, 15 लाख मांगे, प्रयागराज से युवती गिरफ्तार

झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर, 15 लाख मांगे, प्रयागराज से युवती गिरफ्तार
  • झांसी में रेलवे के एक बड़े अधिकारी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में 27 वर्षीय युवती को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला अधिकारी और उसके परिवार से लगातार रुपये मांग रही थी. 31 जुलाई को AI से बनाई तस्वीर भेजकर 15 लाख रुपये मांगे और परिवार की  अन्य महिलाओं की तस्वीरें वायरल करने की धमकी  उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलवे के एक बड़े अधिकारी को AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है.

झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर, 15 लाख मांगे, प्रयागराज से युवती गिरफ्तार

इस मामले में झांसी पुलिस ने 27 वर्षीय युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. आरोपी युवती मूल रूप से हुबली, कर्नाटक की रहने वाली बताई गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती पर रेलवे अधिकारी और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप है. मामले की शिकायत रेलवे अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने में की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया.

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

The specified slider is trashed.

क्या आप State Writers की खबरों से संतुष्ट हैं?