दिल्ली के मोहन गार्डन में वार्ड क्रमांक 113 निगम पार्षद सुरेंद्र कौशिक जी के साथ एवं बजरंग दल के सहयोग से दिल्ली में अवैध डेरी संचालकों पर MCD ने बड़ी कार्रवाई करी है। निगम पार्षद सुरेंद्र कौशिक जी ने बताया कि वह ऐसे डेरी संचालक जो अवैध रूप से डेरी का संचालन कर रहे है
समझाने पर भी इन्होंने अपनी डेरी को बंद नहीं करा है एवं वो गाय को इधर-उधर छोड़ देते हैं जो कूड़ा करकट खाती फिरती हैं
कूड़ा और गंदगी खाने से यह बीमार होती हैं एवं गंदगी करती हैं जिससे गंदगी बीमारियां फैलती हैं।
15 दिन पहले से ही इनको सूचना दी गई थी परंतु इन्होंने इस सूचना को अनदेखा एवं अनसुना करा जिस कारण आज एमसीडी के माध्यम से पार्षद सुरेंद्र कौशिक जी ने बजरंग द एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से इन पर कार्यवाही की प्रक्रिया की।
निगम पार्षद सुरेंद्र कौशिक जी से चर्चा में उन्होंने बताया कि वह वार्ड को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी करते रहेंगे



