- दिल्ली में हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान रहे. IGI एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें रद्द और 123 देरी से चलीं. मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश, गरज और बिजली की चेतावनी दी

- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार (25 अगस्त) यानी आज सुबह हुई तेज बारिश ने एक बार फिर से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गई और गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई. मौसम विभाग ने राजधानी के लिए भारी बारिश का रेड अलराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. मौसम विभाग ने राजधानी के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पार्लियामेंट स्ट्रीट, कनॉट प्लेस, एम्स, आईटीओ, आरके पुरम और फिरोजशाह रोड समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई. AIIMS के पास फ्लाईओवर लूप में पानी भरने से यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई, जबकि कनॉट प्लेस के आसपास भी सड़कों पर पानी भरा नजर आया है.
बारिश का असर फ्लाइट ऑपरेशन पर भी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट पर मंगलवार को 16 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जबकि 123 फ्लाइट्स में देरी हुई. इससे एयरपोर्च पहुंतने वाले यात्रियों को भी ज्यादा समय लेकर निकलने की सलाह दी गई. इससे एक दिन पहले यानी 24 अगस्त को भी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फ्लाइट्स का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ था. सोमवार को 15 दिल्ली आने वाली उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर मोड़ना पड़ा था.
Post Views: 7

